पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या:बहन बोली-दोनों के बीच एक साल से विवाद; भाई का दावा- पहले भी खाया था जहर

पन्ना जिले के जिजगांव में युवक ने पत्नी की प्रताड़ना और झूठी पुलिस शिकायत से तंग आकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार देर रात युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इशके बाद आज शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रतिराम चौधरी (30) पिता दरबरिया चौधरी के रूप में हुई है। इस घटना से उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं। बहन बोली- दोनों के बीच एक साल से चल रहा था विवाद मृतक की बहन इमरती ने बताया कि रतिराम और उनकी पत्नी मनीषा (निवासी गुनौर) के बीच पिछले एक साल से विवाद चल रहा था। हाल ही में विवाद बढ़ने पर भाभी मनीषा अपने तीनों बच्चों-प्रियंका (9), रश्मि (12) और ऋषि (7) को लेकर मायके चली गई थीं। बहन के अनुसार, भाभी ने जाते समय अमानगंज थाने में पति के खिलाफ मारपीट की झूठी शिकायत भी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक तनाव के कारण पति रतिराम ने यह कदम उठाया। परिजनों ने कमरे में रतिराम को बेसुध पाया शुक्रवार रात जब रतिराम काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने कमरे के गेट को खुलवाया। उन्हें कमरे में बेसुध पाया। परिजन उन्हें तत्काल अमानगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रतिराम ने को दम तोड़ दिया। भाई का दावा- पहले भी खाया था जहर मृतक के भाई गेंदा लाल ने बताया कि रतिराम ने पहले भी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन तब उनकी जान बच गई थी। भाई का आरोप है कि पत्नी पिछले एक साल से रतिराम को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी, जिसके कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *