पेरेंट्स को छोड़ने आया युवक चलती ट्रेन से गिरा:भीलवाड़ा रेल्वे स्टेशन पर हुआ हादसा,घायल युवक को हायर सेंटर रैफर किया

भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा हादसा भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुआ जब भी एक युवक शशिकांत ( 45 ) पिता ओम प्रकाश बुला अपने पेरेंट्स को छोड़ने के लिए स्टेशन पर आया, अपने पेरेंट्स को इंटरसिटी ट्रेन में बिठाकर उतारने के दौरान ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली और इसका बैलेंस बिगड़ा ओर ये चलती ट्रेन से नीचे प्लेटफार्म पर गिर गया,गनीमत रही कि ये ट्रेन के नीचे आने से बच गया और बड़ा हादसा होते होते टल गया।हादसे में इस युवक के सिर और मुंह पर काफी चोंटे आई है। युवक को हायर सेंटर रैफर किया हादसे के बाद मौके पर मौजूद जीआरपी के जवानों ने इस युवक को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया,जहां प्राथमिक इलाज के बाद इस युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। युवक के परिजनों का कहना है कि ट्रेन का काम ठहराव हादसे का कारण बना है, ट्रेन ने अचानक गति पकड़ ली और शशिकांत का चलती ट्रेन से उतरने के दौरान बैलेंस बिगड़ गया जिसके चलते हादसा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *