पंजाब के लुधियाना में एक ट्यूशन सेंटर संचालिका के साथ बदसलूकी, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। शिक्षिका और उसे स्टाफ को बंधक बना कर पीटा। घटना के तुरंत बाद पीड़ित शिक्षका थाना पीएयू की पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मारपीट के मामले में 7 लोगों पर BNS की धारा 115(2) 126(2),351( 2),333,79, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़िता सोनिया अरोड़ा निवासी सिविल लाइन्स उपकार नगर ने बताया कि वह अपने पति सचिन अरोड़ा और बहन ज्योति प्रीत राय के साथ मिलकर एबीएस मार्केट की दूसरी मंजिल पर स्थित ‘विद्या विंग एसएसएफ’ नाम से ट्यूशन सेंटर चलाती है। घटना से 15 से 20 दिन पहले आरोपी ने टयूशन आना था छोड़ा पीड़िता सोनिया के मुताबिक, काहन धीर नाम का छात्र पिछले 15-20 दिनों से ट्यूशन नहीं आ रहा था। इस पर उन्होंने उसकी मां रीतिका धीर को फोन कर वजह पूछी तो उन्होंने बताया गया कि बेटा बीमार है। 3 फरवरी 2026 को उन्होंने काहन को सेंटर के बाहर संदिग्ध हरकतें करते देखा और उसे पढ़ाई पर ध्यान देने व घर जाकर फाइनल परीक्षाओं की तैयारी करने की सलाह दी। इस पर काहन गुस्से में घर गया और अपनी मां व बहनों को सारी बात बताई। कुछ समय बाद काहन, उसकी बहन मुस्कान धीर, बड़ी बहन और मां गुस्से में ट्यूशन सेंटर पहुंच गए और बदसलूकी के आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की। ऑफिस के अंदर घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट करने का आरोप शोर सुनकर पीड़िता के पति और बहन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने अपने अन्य परिजनों को भी बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर ऑफिस के अंदर घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की, पीड़िता को बंधक बनाया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसकी बेइज्जती की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस केस में काहन धीर, अमन धीर, रीतिका धीर, अमित धीर, मुस्कान धीर, काहन की बड़ी बहन, गौरव जैन को नामजद किया है।


