झुंझुनूं में 38 हजार से ज्यादा पेंशनर्स ने वार्षिक सत्यापन नहीं करवाया है। विभाग ने सत्यापन की अंतिम तिथि 28 फरवरी घोषित की है। उसके बाद भी सत्यापन नहीं कराया तो पेंशन बंद हो सकती है।
हालांकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के वार्षिक सत्यापन कराने में झुंझुनूं जिला प्रदेश में 5 वें पायदान पर हैं। झुंझुनूं जिले में कुल 2 लाख 78 हजार 749 लाभार्थी हैं। इनमें से सिर्फ 2 लाख 40 हजार 378 का यानी 83.18 फीसदी का सत्यापन हो चुका है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह पेंशन दी जाती है।
इसमें लाभार्थियों के पात्रता सूची में जुड़े रहने के लिए पेंशनरों का विभाग के पोर्टल पर इ-मित्र के माध्यम से जीवित होने की पुष्टि के लिए वार्षिक भौतिक सत्यापन कराया जाता है। विभाग की ओर से भौतिक सत्यापन के लिए पहले 31 दिसबर अंतिम तिथि थी।
जिसे सरकार ने बढ़ाकर सरकार ने 28 फरवरी तक सत्यापन की तिथि को बढ़ा दिया है। इसके बावजूद जिले के 38 हजार 371 लाभार्थी अब तक भौतिक सत्यापन नहीं करा रहे हैं। ऐसे में सत्यापन नहीं कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन बंद हो सकती है। हालांकि विभाग की ओर से शेष रहे लाभार्थियों का सत्यापन कराने के प्रयास किए जा रहे है नहीं आ रहे फिंगर
झूंझुनूं जिले में 75 साल से कम उम्र के 29 हजार 907 लाभार्थियों का अब तक सत्यापन नहीं हुआ। जबकि 75 से 99 साल की आयु के 8 हजार 346 तथा 99 साल से अधिक आयु के 118 लाभार्थियों का सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है। इसमे सबसे बड़ी परेशानी फिंगर की आ रही है। उम्र ज्यादा होने से मशीन में फिंगर नहीं आ रहे है।


