पीएम श्री स्कूल का शारीरिक शिक्षक निलंबित:डग में मुख्यालय निर्धारित, छात्र से मारपीट के मामले में हुई कार्रवाई

बारां के कवाई स्थित राजकीय पीएम श्री स्कूल में एक गंभीर घटना के बाद शारीरिक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को शारीरिक शिक्षक रवि बिंदल ने 10वीं कक्षा के छात्र सुनील मीणा की जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सीडीईओ गेंदालाल रैगर के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तत्काल जांच शुरू की। जांच टीम ने स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में शिक्षक को दोषी पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक कार्यालय कोटा ने मंगलवार शाम को निलंबन के आदेश जारी कर दिए। निलंबन काल के दौरान शिक्षक का मुख्यालय झालावाड़ जिले के सीबीईओ कार्यालय डग में निर्धारित किया गया है। घटना के बाद से छात्र के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त था। उन्होंने सोमवार को धरना प्रदर्शन भी किया, जिसमें दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *