पाली में बुधवार सुबह एक पिकअप मोड के पास पलट गई। हादसे में 6 जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। सोजत रोड थाने के sho जबर सिंह ने बताया हादसा मांडा गांव के निकट बुधवार सुबह करीब दस बजे हादसा हुआ। संत श्री सत्तू महाराज के आश्रम वोपारी से श्रद्धालु प्रसादी लेकर भाकरी माताजी के मंदिर जाते समय गोलीई मांडा से आगे ओडा बेर के पास बोलोरो कैंपर पलट गई। हादसे में बोलेरा कैम्पर में सवार रोहन पुत्र राजू दास सोजत रोड, भागीरथ पुत्र पारसमल जांगिड़ धुंधला, सुरजाराम पुत्र चीबाराम सीरवी निवासी वोपारी, जीतू निवासी वोपारी, सूरज पुत्र बुद्धदास वैष्णव और प्रदीप पुत्र चंपालाल वैष्णव निवासी धुंधला घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सोजत रोड हॉस्पिटल लाया गया। जहा उनका उपचार जारी है। सड़क पर दर्द से चिल्ला रहे थे घायल हादसे में पिकअप में सवार घायल सड़क पर गिर गए और दर्द से करार रहे थे। जिन्हें उधर से गुजर रहे लोगों ने संभाला और हॉस्पिटल पहुंचवाया। हादसे में पिकअप में रखा सामान भी सड़क पर बिखर गया।


