भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट- 74 रन पर इंडिया को 5वां झटका:कप्तान रोहित शर्मा 10 रन बनाकर आउट, केएल राहुल की फिफ्टी, स्कोर 83 रन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। मंगलवार को मुकाबले का चौथा दिन है। पहले सेशन में भारतीय टीम ने पहली पारी में 5 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया 362 रन से आगे है। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। केएल राहुल फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। राहुल ने सीरीज में दूसरी फिफ्टी लगाई। कप्तान रोहित शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सुबह 51/4 के स्कोर से खेलना शुरू किया। केएल राहुल ने 33 रन और रोहित शर्मा ने शून्य से पारी को आगे बढ़ाया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए। टीम इंडिया ने शनिवार को टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी। फिलहाल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला टेस्ट 295 रन, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता था। भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट का स्कोरबोर्ड आज भी बारिश के आसार
मैच के चौथे दिन भी बारिश का अनुमान है। मौसम वेबसाइट AccuWeather के अनुसार, ब्रिस्बेन में 17 दिसंबर को बारिश होने के 40% चांस हैं। हालांकि, खेल के दौरान यह संभावना 25% ही है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *