टेम्पो पलटने से युवक की मौत:देर रात गैस सिलेण्डर लेकर घर लौट रहा था, अनियंत्रित होकर टेम्पो पलटने से गई जान

दौसा जिले के महवा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर टेम्पो पलटने से चालक की मौत हो गई। घटनाक्रम बीती देर रात पाली मोड के पास का है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो टेम्पो सड़क पर पलटा हुआ था, जिसमें एक गैस सिलेण्डर रखा हुआ था और चालक गंभीर घायल अवस्था में मिला। जिसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुकेश 30 पुत्र जगराम सैनी निवासी बाईपास रोड़ महवा के रूप में हुई। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक युवक डीजे संचालक की दुकान पर काम करता था, जहां से घर लौटते वक्त वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस का मानना है कि संभवतया तेज स्पीड में होने के कारण टेम्पो पलटने से हादसा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *