शाजापुर में ठंड से राहत, तापमान में बढ़ोतरी:सुबह-शाम होगा सर्दी का अहसास, 12.5 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा

शाजापुर में पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली है। दिन के समय अब लोग गर्म कपड़ों से परहेज कर रहे हैं, और दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि, सुबह और शाम के समय अभी भी हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आर्द्रता 36 प्रतिशत रही और उत्तर दिशा से औसतन 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। उनके अनुसार, अब केवल सुबह और शाम को ही हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में ठंड पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में निरंतर वृद्धि दर्ज की जाएगी। कुल मिलाकर, शाजापुर में ठंड अब विदाई की ओर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *