जलालाबाद में फाजिल्का- फिरोजपुर हाईवे पर रिलाइंस पेट्रोल पंप के नजदीक कार और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे तुरंत इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक रमेश सिंह, निवासी गांव टिवाना की मां महिंद्रो बाई ने बताया कि घर पर पहले से ही उनकी बहू के साथ विवाद चल रहा था। उसकी बहू से दो दिन पहले ही उसका मोबाइल पकड़ा गया था। जिस पर उसके अवैध संबंधों के शक के चलते विवाद हुआ था। क्योंकि उसकी बहू खुद उसे ये कह रही थी कि किसी और गांव के लड़के के साथ वह रहना चाहती है। मां ने बहू पर लगाए जान से मारने की धमकी देने के आरोप मोबाइल पकड़ने के बाद उसकी बहू ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद अब हादसा हुआ और इसके बेटे की मौत हो गई है। परिवार ने हत्या की आशंका जाहिर की गई है, जबकि उधर मृतक की पत्नी ने इस आरोपों को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि कार और बाइक के सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। जबकि पारिवारिक सदस्यों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के दौरान जो भी तथ्य सामने आएगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


