लुधियाना में गुरकीरत सिंह कोटली का भाजपा पर तंज:बोले- राहुल गांधी पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, रवनीत बिट्टू को संयमित भाषा की सलाह दी

पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के चचेरे भाई गुरकीरत सिंह कोटली ने लुधियाना में राहुल गांधी से जुड़े विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमारे बॉस हैं और उनके खिलाफ किसी भी अपशब्द या गलत टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोटली ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी देश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं और उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।कोटली ने राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही बयानबाजी को निंदनीय बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी राहुल गांधी के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग करेगा, कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ता उसका कड़ा विरोध करेंगे। भाजपा पर साधा निशाना इस दौरान गुरकीरत सिंह कोटली ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर हर मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास करती है, जिसका उद्देश्य समाज में नफरत और विभाजन फैलाना है। कोटली के अनुसार, इस मामले में भी भाजपा ने वही नीति अपनाई है, जो देश की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक है। प्रधानमंत्री के बयान पर की टिप्पणी पूर्व मंत्री कोटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणी पर भी कड़ी आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे उच्च पद पर बैठे व्यक्ति को अत्यंत संयमित और जिम्मेदार भाषा का प्रयोग करना चाहिए। कोटली ने यह भी कहा कि जनता अब इन बातों को समझने लगी है और ऐसे बयानों पर विश्वास नहीं करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *