अजमेर में वकीलों का विरोध प्रदर्शन:नए भवन में बैठने व अन्य सुविधाओं की कर रहे मांग; कार्य बहिस्कार जारी

अजमेर में जिला अदालत के नए भवन में वकीलों के बैठने सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। जिला बार एसोसिएशन के साथ राजस्व बार एसोसिएशन भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गई है।
वकीलों की ओर से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया हुआ है। शनिवार को भी अधिवक्ताओं की ओर से कोर्ट के पुराने भवन से रैली निकाली गई। नए भवन के बाहर पहुंचकर विरोध जताया। जिला अदालत में अब तक 10 हजार मुकदमों के सुनवाई ठप पड़ी है, पक्षकारों को केवल तारीख ही दी जा रहे हैं। जमानतों व स्टे के मामलों में सुनवाई नहीं हो रही है। वही दो दिन में राजस्व मंडल में 5000 मुकदमों में केवल तारीख तब्दील हुई।
बार अध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र ओझा एवं सचिव रूपेंद्र कुमार परिहार ने बताया कि जब तक बार की 14 सूत्री मांगों पर कोई सम्मानजनक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक कोई भी अधिवक्ता न्यायालय में जाकर पर भी नहीं करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *