कोटपूतली में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां शुरू:बैठक में समितियों का किया गठन, दो कार्यक्रमों की घोषणा; 17 फरवरी को प्रताप बस्ती में होगा आयोजन

कोटपूतली में विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। सम्मेलन को लेकर दो अलग-अलग स्थानों पर बैठकों का आयोजन किया। जिसमें आयोजन समितियों का गठन किया गया और दो सम्मेलनों की घोषणा की गई। पहला विराट हिन्दू सम्मेलन 17 फरवरी को आदर्श नगर स्थित भैंरू जी मंदिर के पास प्रताप बस्ती में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में हाल ही में प्रताप बस्ती में एक बैठक हुई, जिसमें आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में रामविलास सिंघल और पूरणमल भरगड़ को संरक्षक मनोनीत किया गया। पंडित विजय शास्त्री को अध्यक्ष, जबकि राजेंद्र सैनी, वीरेंद्र सैनी और प्रीतम सैनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रामसिंह सैनी सचिव, श्यामलाल, लालाराम सैनी और बालकृष्ण सैनी सह सचिव चुने गए। सुगन चंद सैनी कोषाध्यक्ष और नेमीचंद हिंदू व सत्येंद्र जांगिड़ सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। सुनील चौधरी, शशि मित्तल, भूपेंद्र यादव सहित कई अन्य सदस्यों को भी समिति में शामिल किया गया है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजपा नेता कमल सैनी ने बताया कि आयोजन समिति की अगली बैठक लक्ष्मीनगर स्थित श्रीराम मंदिर में होगी। बैठक में पूर्व चेयरमैन एडवोकेट महेंद्र कुमार सैनी, नगर मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सैनी और एडवोकेट शिवकुमार गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। कस्बे के डाबला रोड स्थित काशीपुरम के ओम नमः शिवाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान, शिवाजी बस्ती में एक और विराट हिन्दू सम्मेलन 8 फरवरी, रविवार को आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *