प्रतापगढ़ नगर परिषद में प्रशासक ने संभाला कार्यभार:विकास कार्यों को मिलेगी गति, आमजन को सुविधाओं का लाभ मिलेगा

प्रतापगढ़ नगर परिषद में सभापति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, राज्य सरकार के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश पंड्या ने आज प्रशासक का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद, उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और विभिन्न विभागों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। आमजन को मिलेगा सुविधाओं का लाभ
इस अवसर पर प्रशासक विजयेश पंड्या ने बताया-नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे और लंबित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में बाधाएं आ रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा, ताकि आमजन को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके। विकास कार्यों को मिलेगी गति
पंड्या ने कहा- नगर के समग्र विकास के लिए एक स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाएगी और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति दी जाएगी। सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता रहेगी। प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करते हुए विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *