नेपाली एक्टर सुनील थापा का कार्डियक अरेस्ट से निधन:फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के कोच बने थे, 300 से ज्यादा फिल्मों में की एक्टिंग

नेपाली एक्टर सुनील थापा का शुक्रवार सुबह 68 साल की उम्र में निधन हो गया। काठमांडू के थापथली स्थित नॉर्विक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल के अनुसार, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। बता दें कि सुनील थापा ने नेपाली और हिंदी समेत कई फिल्मों में एक्टिंग की है। फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के कोच के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन भी मिला था।
काठमांडू पोस्ट के अनुसार, नॉर्विक अस्पताल के चेयरपर्सन राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सुनील थापा को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। शुक्रवार सुबह 7:44 बजे किए गए ईसीजी में उनकी मौत की पुष्टि हुई। 300 से अधिक नेपाली फिल्मों में अभिनय किया नेपाली सिनेमा के कद्दावर एक्टर माने जाने वाले सुनील थापा ने कई दशकों तक नेपाली, बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम किया। उन्होंने 300 से अधिक नेपाली फिल्मों में अभिनय किया। फिल्म चीनो में ‘रात कैला’ के रूप में निभाया गया उनका किरदार बेहद लोकप्रिय हुआ और इसी रोल ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे फेमस विलेन के रूप में स्थापित किया।
फिल्मों में आने से पहले थापा खेलों से भी जुड़े रहे। उन्होंने बॉम्बे के क्लबों के लिए प्रोफेशनल फुटबॉल खेला। अपने शुरुआती करियर में वह JS मैगजीन (जूनियर स्टेट्समैन) में फोटो जर्नलिस्ट भी रहे। सुनील थापा एवरेस्ट फिल्म एकेडमी के चेयरपर्सन भी रह चुके थे। उनकी आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस फिल्म एकलो में थी। परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में रहते हैं, जबकि वह काठमांडू में एक अपार्टमेंट में रह रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *