मार्केट गई 30 साल की महिला लापता:सुबह 11:30 बजे घर से निकली थी,पुलिस कर रही तलाश

सीकर जिले में 30 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला मार्केट से कपड़े और सामान लाने के लिए गई थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है। महिला के पति ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 30 साल की महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पत्नी 2 फरवरी की सुबह करीब 11:30 बजे मार्केट से सामान और कपड़े लाने के लिए निकली थी। जो काफी देर बाद भी घर पर नहीं लौटी। परिवार ने मार्केट और रिश्तेदारी में भी महिला की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। वहीं सीकर जिले में 21 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती घर से 6 फरवरी की सुबह घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। परिवार के लोग जब उठे तो उन्हें बेटी घर पर नहीं मिली। उन्होंने काफी तलाश की लेकिन बेटी का कुछ भी पता नहीं चल पाया। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है। यह खबर भी पढ़ें : सीकर में 21 साल की युवती 3 दिन से लापता:घर से बिना बताए 65 हजार और डॉक्यूमेंट भी साथ ले गई, नाबालिग भी मिली गायब

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *