जिले की रतनगढ़ जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने के एक पुराने मामले में 22 वर्षीय स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। उसे उत्तर प्रदेश से पकड़ा और बीकानेर रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जीआरपी पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति वर्ष 2016 से पुलिस थाने का स्थायी वारंटी था। उस पर यात्रियों के सामान की चोरी करने का मामला दर्ज है। जीआरपी पुलिस की एक टीम, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार, ताराचंद और कॉन्स्टेबल चंद्रदेव सिंह शामिल थे। टीम ने आरोपी मुनसाद खां (22) को गिरफ्तार किया। मुनसाद खां उत्तर प्रदेश के उमरोहा जिले के नंगलीसेठ का निवासी है। हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी का आरोपी वर्ष 2016 से फरार चल रहा था, जिसके बाद एक टीम बनाकर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


