मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे मां छिन्नमस्तिका मंदिर:शादी की सालगिरह पर पत्नी संग की पूजा,

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शादी की सालगिरह पर शनिवार को रामगढ़ स्थित मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार व राज्यवासियों की सुख-शांति की कामना की। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने मां को चुनरी ओढ़ाई और शिव स्थल पर नारियल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। यह मंदिर मुख्यमंत्री के गृह जिले रामगढ़ से जुड़ा है और उनके लिए विशेष आस्था का केंद्र है। इधर, इस अवसर पर प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह पारिवारिक और आस्था से जुड़ा है, न कि कोई राजनीतिक आयोजन। वहीं, मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री को देखने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत और कल्पना सोरेन को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। आम भक्तों के बीच मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का यह सादा और श्रद्धा से भरा रूप चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *