जमीनी विवाद में चचेरे भाइयों के बीच हिंसक झड़प:ताऊ-बेटे समेत 5 लोगों ने की फायरिंग, तोड़े कैमरे; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हनुमानगढ़ के सदर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सहजीपुरा के चक 36 एसएसडब्ल्यू में सोमवार रात करीब 10:30 बजे एक परिवार ने अपने रिश्तेदारों के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने न सिर्फ हवाई फायरिंग की, बल्कि सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पीड़ित सहजपाल ने अपने ताऊ जरनैल सिंह, चचेरे भाई बलराज सिंह और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी काली सफारी गाड़ी में आए और लोहे की रॉड से मुख्य गेट तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही गौरा भूल्लर, हरमेल सिंह और गुरभक्त सिंह ने भी हमले में हिस्सा लिया। घटना के दौरान पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर कॉल की। डबलीराठान पुलिस चौकी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाए। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। यह विवाद पहले से चल रहा था और इससे पहले भी बलराज सिंह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज है। पीड़ित का कहना है कि डबलीराठान के सरपंच जगतार सिंह की भी इस घटना में भूमिका है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर एएसआई कुलदीप मीणा को जांच सौंप दी है। घटना के वीडियो फुटेज मोबाइल और बचे हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *