CGST राजस्थान के प्रधान मुख्य आयुक्त अलवर पहुंचे:मत्स्य सभागार का उद्घाटन किया, कमर्चारियों से नवाचार अपनाने की अपील की

केन्द्रीय माल एवं सेवाकर, जयपुर जोन, राजस्थान के प्रधान मुख्य आयुक्त महेंद्र रंगा ने मंगलवार को अलवर आए। यहां जीएसटी चोरी के बड़े प्रकरणों सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा की। मुख्य आयुक्त अलवर के सूर्य नगर में सीजीएसटी अलवर कमिश्नरेट के नव निर्मित एवं अत्याधुनिक तकनीक युक्त सभागार ‘मत्स्य’ का उद्घाटन करने आए थे। नवाचार अपनाने की बात कही इस अवसर पर महेंद्र रंगा ने जीएसटी प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन, ट्रेड फैसिलिटी विस्तार सहित कई बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश और सुझाव दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं स्टाफ को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करने के साथ दक्षता बढ़ाने जोर दिया। अलवर कमिश्नरेट के राजस्व, प्रमुख करदाताओं, जीएसटी चोरी के बड़े प्रकरण, 13 जिलों की वन्यजीव, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहरों के साथ-साथ नवाचार करने की बात कही। उन्होंने एक कदम उन्नति की ओर, राष्ट्रीय महत्त्व के कार्यक्रम देश – प्रदेश की नामी हस्तियों की उपस्थिति में मनाने की परंपरा के सम्बन्ध में प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किया। आयुक्त सुमित कुमार यादव ने बताया कि आधुनिक तकनीक और सुविधाओं के सभागार से कार्य क्षमता बढ़ने के साथ ट्रेड के साथ बेहतर संवाद की दिशा में सहायक होगा। इस अवसर पर अपर आयुक्त महेश चंद भारद्वाज,नरेश कुमार सैनी सहित अन्य अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *