सीकर में मौसम साफ, टेंपरेचर बढ़ा:5.9 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान, हवा कमजोर पड़ने पर सर्दी से राहत

सीकर में सर्द हवाओं का दौर कमजोर हो गया है। हल्की बादलवाही शुरु हो गई है, इस वजह से अब तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। सीकर जिले के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री दर्ज किया गया। ठंडी हवा रुकने से टेंपरेचर बढ़ा सीकर में अभी भी सुबह-शाम की सर्दी बनी हुई है। आज यहां पर तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीकर में हल्की बादलवाही के अलावा मौसम साफ है। आज सुबह सीकर शहर व ग्रामीण इलाकों में आज सुबह सर्द हवा की गति धीमी रही। हालांकि अभी भी लोग सर्दी से प्रभावित हैं। सीकर में अभी रविवार तक सर्दी का दौर बना रहेगा। 8 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो सकती है। 24 घंटे स्थिर रहेगा तापमान सीकर समेत शेखावाटी इलाके के मौसम में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब खत्म हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी संभव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *