अजमेर में नाबालिग घर से ज्वेलरी-कैश लेकर निकली:दादी बाजार से लौटी तो नहीं मिली, पुलिस तलाश में जुटी

नसीराबाद के शोभाराम मोहल्ला निवासी एक नाबालिगा बिना बताए घर से लापता हो गई। लापता नाबालिग की ग्राम रामसर हाल शोभाराम मोहल्ला निवासी दादी ने सिटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वह जेवरात और 50 हजार नकद भी घर से ले गई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दादी सामान लेने गई थी दादी ने रिपोर्ट में बताया कि गत 6 फरवरी को वह घर का सामान लेने बाजार गई हुई थी। उसकी 15 साल की पोती घर पर अकेली थी। लेकिन, जब वह बाजार से वापिस लौटी तो देखा कि उसकी पोती घर पर नहीं थी और सामान बिखरा हुआ था। जिस पर उसने घर में सामान की जांच की तो पता लगा कि घर में से 3 सोने के मांदलिए, चांदी की पायजेब और 50 हजार रुपए नगद गायब थे। उसने अपनी पोती की सभी रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। सिटी थाना पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग के तलाश के प्रयास शुरू कर दिए। (इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद) पढें ये खबर भी… अब फायसागर का नाम वरूण सागर होगा:नगर निगम ने जारी किया आदेश, सवा सौ साल पुराना है इतिहास अजमेर के सवा सौ साल पुरानी फायसागर झील का नाम बदल दिया गया है। अब यह वरूण सागर झील के नाम से जानी जाएगी। नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किया हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *