पिकअप ने बाइक सवार युवक को चपेट में लिया

बैकुंठपुर | कोरिया जिला के पटना थाना क्षेत्र के करजी तिराहा में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 3 फरवरी दोपहर 4 बजे की बताई जा रही है। बाजार पारा निवासी उमेश सोनी पिता दीप नारायण सोनी की शिकायत पर पटना थाना पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। निक्कू बाइक क्रमांक सीजी 15 डीवी 7769 से पुराने घर से पटना की ओर जा रहा था। इसी दौरान पिकअप क्रमांक यूपी 64 सीटी 5380 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में निक्कू सड़क पर गिर गया और उसके सिर, सीने, चेहरे व दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *