मारपीट, चोरी, अवैध हथियार लेकर घूमने जैसे संगीन अपराधों में लिप्त 8 नाबालिग लड़के 4 फरवरी की तड़के चौकीदार को गंभीर घायल कर गोकलपुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से छत के सहारे फरार हो गए। हालांकि तीन दिन बाद जबलपुर पुलिस ने एक नाबालिग को बरगी के पास से हिरासत में ले लिया, पर 7 लड़के अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बाल संप्रेक्षण से फरार होने के बाद पुलिस टीम लगातार उन्हें तलाश रही है। इस बीच जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र का एक वीडियो 8 दिन बाद 12 फरवरी को सामने आया है, जिसमें एक घर में घुसकर सात लड़कों ने चोरी को अंजाम दिया है। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर कैद हुई है। आशंका जताई जा रही है, कि ये वहीं लड़के है, जो कि बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए है। रात 12 बजे तक चालू थे कैमरे कस्तूरी सिटी निवासी मोहन पटेल ने बताया कि वह 5 फरवरी की सुबह अपने परिवार के साथ नरसिंहपुर गया था। समय-समय पर मोबाइल से घर पर लगे कैमरे की मदद से नजर भी बनाए हुए था। मोहन पटेल ने बताया कि रात 12 बजे तक कैमरे चालू थे, इसके बाद वह सो गया। 6 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे मोबाइल पर जैसे ही घर के कैमरे चालू किए तो, वह ऑफलाइन नजर आए। मोहन ने तुरंत ही कैमरे लगाने वाले कर्मचारी से संपंर्क किया और वजह पूछी तो उन्हें बताया गया कि डीवीआर से छेड़खानी की गई है, इसलिए कैमरे बंद हो गए है। माढ़ोताल क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी माढ़ोताल थाना के कस्तूरी सिटी में रहने वाले मोहन पटले ने 12 फरवरी को एएसपी को सीसीटीवी फुटेज देते हुए, अशंका जताई है कि 5 और 6 फरवरी की दरमियानी रात को उसके घर में लाखों रुपए की चोरी करने वाले, संभवता वही लड़के है जो कि बाल संप्रेक्षण गृह से चौकीदार को घायल कर फरार हुए और फिर अगली ही रात को घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। पेशे से बिल्डर मोहन पटेल अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम में नरसिंहपुर गए थे, अगले दिन जब वापस घर लौटकर आए तो देखा कि सारा घर तहस-नहस पड़ा हुआ है, और अलमारी टूटी हुई है। मोहन ने पड़ोसियों को फोन कर घर जाकर देखने को कहा गया, जहां पड़ोसियों ने बताया कि घर के ताले टूटे हुए है। 6 फरवरी की दोपहर घर पहुंचे घर में चोरी की जानकारी लगते ही मोहन पटेल नरसिंहपुर से जबलपुर के लिए रवाना हुए। दोपहर में घर पहुंचने के बाद उन्होंने माढ़ोताल थाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सहित डाग स्कवाड की टीम पहुंची, और देखा कि घर की अलमारी टूटी पड़ी हुई है। मोहन ने पुलिस को बताया कि करीब 10 से 12 लाख रुपए के जेवर गायब है, इसके साथ ही 1 से 2 लाख रुपए नगद वह भी चोर ले गए है। मोहन ने घर में लगे सीसीटीवी देखे तो पता चला कि डीवीआर गायब है। पड़ोसियों के कैमरे में नजर आए चोर मोहन पटेल ने घर के सामने लगे पड़ोसियों के कैमरे जब चेक किए तो पता चला कि छह से सात लोग थे, जिन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस तलाश मे जुटी एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि कस्तूरी सिटी निवासी मोहन पटेल ने एक लिखित मे शिकायत देते हुए बताया है कि वह 5 फरवरी को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ नरसिंहपुर गए थे। 6 फरवरी की सुबह पता चला कि घर में चोरी हो गई है। वापस जबलपुर आकर देखा तो जानकारी मिली की लाखों रुपए के जेवरात और नगदी लेकर चोर फरार हो गए है। पड़ोस में लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज उनके द्बारा दिए गए है, चोरों की तलाश की जा रही है। 8 में से एक पकड़ा गया-सात अभी भी फरार 4 फरवरी को बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए आठ में एक लड़के को बरगी पुलिस ने 7 तारिख को उस दौरान पकड़ा जब तिलवारा मे रहने वाले दिनेश यादव ने पुलिस में शिकायत की एक लड़का उनकी अनुपस्थिति में चोरी की नियत से घर में घुसा और ढ़ाई हजार रुपए नगद सहित 28 हजार रुपए का मोबाइल लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजे देखे तो एक लड़का गेट से कूदकर अंदर आते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को चंद घंटे में ही हिरासत में ले लिया। पूछताछ मे उसने बताया कि 4 फरवरी की तड़के सुबह अपने साथ अन्य साथियों के साथ वह बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुआ था। शोभापुर के बाद उसके बाकी के साथी आधारताल रेलवे स्टेशन तरफ चले गए, जबकि वह पैदल ही तिलवारा आ गया। शायद प्रयागराज भाग गए है बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए 8 में से एक नाबालिग तो पुलिस की गिरफ्त में आ गया है, पर बाकी के सात कहां है, इसकी जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं लगी है। 6 फरवरी को माढ़ोताल में मोहन पटेल के घर लाखों रुपए की चोरी को अंजाम देने वाले चोर भी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। कद-काठी देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है, कि संभवता ये वही नाबालिग है, जो कि बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए है। सीसीटीवी में सात लड़के भी नजर आ रहे है, उनकी कद-काठी भी वैसी ही लग रही है। हालांकि जबलपुर पुलिस अभी यह नहीं मान रही है, कि ये वही लड़के है। पुलिस मान रही है कि सभी लड़के प्रयागराज तरफ भाग गए है, जिनकी लगातार तलाश की जा रही है। बाल संप्रेक्षण गृह से ऐसे भागे जबलपुर के गोकलपुर स्थित बाल संप्रेषण गृह से सोमवार रात 8 नाबालिग फरार हो गए। भागने से पहले उन्होंने चौकीदार से गेट की चाबी छीनने की कोशिश की। चौकीदार से मारपीट की, उसके सिर पर लोहे का ताला मारकर घायल कर दिया। मोबाइल छीनकर सभी छत पर पहुंचे और कूदकर फरार हो गए। घटना की जानकारी तुरंत ही रांझी थाना पुलिस और अधिकारियों को दी गई। बाल संप्रेषण गृह के अधिकारियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। फरार नाबालिगों की तलाश की जा रही है।


