खंडवा में 51 महिलाएं चलाएंगी ई-रिक्शा:आरटीओ से मिला स्थायी लाइसेंस; आजीविका मिशन से मिलेगा लोन

खंडवा में अब महिलाएं भी ई-रिक्शा चलाते हुए नजर आएंगी। जिले की 51 महिलाओं ने ई-रिक्शा चलाने के लिए लाइसेंस लिया है। इससे कामकाजी महिलाओं के साथ ही स्कूल व कॉलेज जाने वाली छात्राएं भी बेझिझक यात्रा कर सकेंगी। उन्हें छेड़खानी जैसे घटनाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला पंचायत और आरटीओ ने महिला स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण को लेकर 51 स्थायी लाइसेंस बनाए हैं। रिक्शा खरीदी के लिए आजीविका मिशन से लोन दिया जाएगा। मंगलवार को जनपद पंचायत कार्यालय में 24 लाइसेंस महिलाओं को दिए गए। एआरटीओ जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि बुधवार को बाकी 27 लाइसेंस महिलाओं को दिए जाएंगे। अपना व्यवसाय शुरू करेंगी महिलाएं
इस लाइसेंस से महिलाएं ई-रिक्शा संचालन कर स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर सके तथा अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। इसके साथ ही समाज में अपना जीवन स्तर बेहतर कर सुधार ला सके। ये एक अभिनव पहल है जिससे ग्रामीण महिलांए रोजगार से जुड़कर सशक्त बनेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *