फाजिल्का में किसानों की मोटर चुराने वाले दो दोस्त काबू:पहली बार किया अपराध, खेतों में छिपाकर रखी चार मोटरें की बरामद

पंजाब के फाजिल्का की अरनीवाला पुलिस ने किसानों के खेतों से मोटर चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की चार मोटरें बरामद की हैं, जो उन्होंने खेतों में छिपाकर रखी थी। आरोपियों पर पहले नहीं कोई केस थाना अरणीवाला के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि गुरप्रीत सिंह के मूल्यावली की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने हरजिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का यह पहला अपराध था और इससे पहले उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कुछ अज्ञात लोगों की भी संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य संभावित चोरियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *