फाजिल्का के खटीक मोहल्ले में नगर कौंसिल की जगह पर अवैध निर्माण करने के आरोप में नगर कौंसिल ने कार्रवाई की है। नगर कौंसिल की टीम शिकायत के बाद मौके पर पहुंची और उनके द्वारा करीब चार घरों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को हटा दिया गया है और समान को कब्जे में लिया गया है। हालांकि स्थानीय लोगों ने कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों वो लोग यहां काबिज है, लेकिन नगर कौंसिल की टीम का कहना है कि अवैध तौर पर किए गए निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । सख्त कार्यवाही की जाएगी । जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी राजा राम ने बताया कि वह करीब 30 से 35 वर्षों से यहां रह रहे है । और अब वह मेहनत मजदूरी कर थोड़ा बहुत नए मकान का निर्माण करने लगे थे कि अब उनकी इस जगह को नगर कौंसिल की टीम ने इसे तोड़ दिया है। और उनके समान को भी कब्जे को ले लिया गया है। उधर राज कुमार ने बताया कि वह भी करीब 20-25 वर्षों से इस जगह पर कब्जा कर बैठे है । जिसमें उनके गेट ओर पिल्लरों को तोड़ दिया गया है । जिसपर उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है । उन्होंने आरोप लगाया कि इस जगह पर कई लोग कब्जा कर बैठे है मकान बना रहे है लेकिन उन्हें कुछ नहीं कहा जा रहा । और इस मिले में भेदभाव किया जा रहा है । उधर इस बाबत नगर कौंसिल के जेई गुरदीप सिंह ने बताया कि करीब चार घरों के खिलाफ कार्यवाही की गई है । उन्हें शिकायत प्राप्त हुई थी कि अवैध कब्जा किया जा रहा है । जिस पर नगर कौंसिल ने कार्यवाही करते हुए नगर कौंसिल की जगह पर किए जा रहे अवैध निर्माण को हटा दिया गया है ।


