ढाई फुट का दूल्हा, साढ़े तीन फुट की दुल्हन:कुरुक्षेत्र के जसबीर को फेसबुक पर प्यार हुआ, NRI सुप्रीत से जालंधर में शादी की

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले ढाई फुट के जसमेर सिंह उर्फ पोला मलिक की जालंधर की रहने वाले साढ़े 3 फुट की सुप्रीत कौर से शादी हुई है। सुप्रीत कौर कनाडा में रहती है। शादी के लिए वह अपने घर जालंधर में आई थी। दोनों ने शनिवार को जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में फेरे लिए। शादी के बाद दोनों के डांस करते हुए के वीडियो सामने आए हैं। आज, सोमवार को कुरुक्षेत्र में दोनों की रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। डेढ़ साल डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर खुद को सबसे छोटा व्यक्ति लिखा
पोला मलिक कुरुक्षेत्र के उपमंडल पिहोवा के सारसा गांव का रहने वाला है। पोला के पास करीब 5 एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेतीबाड़ी करता है। उसका एक छोटा भाई राहुल मलिक भी है। पोला मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उसके फेसबुक पर 17 हजार और इंस्टाग्राम पर साढ़े 5 हजार फॉलोअर्स हैं। उसने अपने अकाउंट्स पर खुद को हरियाणा का सबसे छोटा व्यक्ति लिखा हुआ है। वह अपनी रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है। माता-पिता को लव मैरिज के लिए मनाया
डेढ़ साल पहले पोला मलिक की फेसबुक पर एक संस्था के पेज पर कनाडा में रह रही सुप्रीत कौर से मुलाकात हुई थी। सुप्रीत ने कनाडा की नागरिकता ले रखी है। वह कभी-कभी भारत आती है। सुप्रीत और पोला की सोशल मीडिया पर बात होने लगी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने डेढ़ साल तक एक दूसरे को डेट किया। शादी से पहले पोला के गांव भी आई सुप्रीत
शादी से पहले सुप्रीत कई बार पोला मलिक से मिलने के लिए उसके गांव में आई, ताकि वह उसके परिवार के बारे में जान सके। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उन्होंने अपने-अपने माता-पिता से लव मैरिज की बात की। जिसके बाद दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए। 9 फरवरी को दोनों की जालंधर में शादी हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *