विष्णु दयाल रैगर झालावाड़ जिलाध्यक्ष नियुक्त:डॉ. अम्बेडकर सोसायटी ने दी जिम्मेदारी, कार्यकारिणी गठित करने के दिए निर्देश

डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान ने विष्णुदयाल रैगर को झालावाड़ जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह संस्था अनुसूचित जाति का एक प्रमुख सामाजिक संगठन है। सोसायटी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोपाललाल मेघवाल, सचिव पद पर तेजमल चौहान और कोषाध्यक्ष पद पर फूदींलाल बैरवा को भी मनोनीत किया है। विष्णुदयाल रैगर इससे पहले भी संस्था में जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी कार्यशैली और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है। उनके मनोनयन पर अनुसूचित जाति के विभिन्न सामाजिक संगठनों में प्रसन्नता व्यक्त की गई है। जिलेभर सहित प्रदेश से राजेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र मेघवाल, राजेन्द्र रैगर, मनोज वर्मा, अजय वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई दी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को जल्द ही झालावाड़ जिले की कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *