कपूरथला कोर्ट में जाली दस्तावेजों से जमानत:जज की शिकायत पर चार के खिलाफ FIR, लड़ाई-झगड़े के मामले में था बंद

कपूरथला के सुलतानपुर लोधी में JMIC की अदालत में जाली दस्तावेजों के आधार पर एक आरोपी की जमानत कराई गई। मामले में जज की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना 2022 की है, जब एक लड़ाई-झगड़े के मामले में आरोपी किरणदीप सिंह की जमानत कराई गई थी। जमानत के बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। जब दस्तावेजों की जांच की गई तो वे जाली पाए गए। जांच में सामने आया कि जिन लोगों के नाम से जमानत कराई गई, उन्होंने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों में उनके नाम तो हैं, लेकिन फोटो और हस्ताक्षर उनके नहीं हैं। डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि मामले में दलजीत सिंह (गांव सेदो भुलाना), किरणदीप सिंह (गांव टिब्बा), हरबंस सिंह (गांव घणीए) और सुरजीत सिंह (गांव सेदो भुलाना) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह घटना न्यायिक प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *