यूजीसी एक्ट 2026 लागू करें केंद्र सरकार:सामाजिक संगठनों की हुंकार, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शहर के ऐतिहासिक डॉ. अम्बेडकर पार्क में आज SC, ST, OBC और विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्ध जनों की एक महत्वपूर्ण सामूहिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु ‘यूजीसी एक्ट 2026’ को पूर्ण रूप से लागू करवाना रहा। सभा में वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि सरकार ने इस एक्ट को लागू करने में देरी की, तो जिले भर में एक बड़ा जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा। ‘यूजीसी एक्ट 2026’ के समर्थन में एकजुटता
बैठक के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने यूजीसी एक्ट 2026 की महत्ता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं का मानना है कि यह कानून वंचित और पिछड़े वर्गों के शैक्षिक और सामाजिक उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। समाज के प्रबुद्ध जनों ने चिंता व्यक्त की कि जानबूझकर इस कानून की राह में रोड़े अटकाए जा रहे हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। “विरोध करने वालों की मानसिकता संकीर्ण”: पोकर सिंह झाझड़िया क्रांतिकारी दिशा यूनियन के अध्यक्ष पोकर सिंह झाझड़िया ने कहा कि इस कानून में कोई तकनीकी या संवैधानिक दिक्कत नहीं है। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उनकी मानसिकता केवल इतनी है कि पिछड़े वर्गों को उनका हक न मिले। विरोधियों को इस कानून से कोई वास्तविक नुकसान नहीं होने वाला है।” उन्होंने कहा कि दुरुपयोग का तर्क देकर किसी जनहितकारी कानून को रोकना न्यायसंगत नहीं है, क्योंकि कानून तो और भी हैं जिनका दुरुपयोग होता है। हमारी स्पष्ट मांग है कि इस एक्ट को अविलंब लागू किया जाए। आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक समाज के सभी संगठन मिलकर जिला स्तर पर एक बड़ा आंदोलन करेंगे। वक्ताओं ने बताया कि इस आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा और आगामी तिथियों की घोषणा जल्द ही एक प्रेस वार्ता के माध्यम से की जाएगी। रणनीति के तहत तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। ये रहे मौजूद बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। एडवोकेट बरजग लाल, कैलाश दास महाराज विकास आला, रामानंदन आर्य, देवकरण महरिया युनूस खान भाटी, धर्मपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *