जबलपुर के बदुआ डैम में मिला शव,पुलिस ने किया खुलासा:शिकार के लिए बिछाए तार से लगा था करंट, कंबल में लपेटकर डैम में फेंकी थी लाश

जबलपुर के बदुआ डैम में 3 फरवरी को मिली 26 वर्षीय कपिल टेमरे की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कपिल की मौत खेत में जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए वॉयर से करंट लगने के कारण हुई थी और फंसने के डर से 6 लोगों ने उसे कंबल में लपेटकर जीआई वॉयर से बांधकर डैम में फेंक दिया था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने भाग सिंह, राजू सिंह, मुन्ना उर्फ रामकुमार मरावी, गुलजार सिंह, महेन्द्र उर्रेती और लम्मन सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 105, 110, 238 (ख), 3(5) और विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेत में दवा छिड़कने का कहकर गया था कपिल पुलिस के अनुसार 30 जनवरी की रात कपिल खेत में दवाई डालने की बात कहकर महेन्द्र उर्रेती के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अगले दिन उसकी तलाश की, जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से खोजबीन शुरू की गई। पुलिस को डैम में शव दिखने की सूचना मिली। 3 फरवरी को बदुआ डैम में गोताखोरों से सर्चिंग कराई गई, जहां पानी के अंदर कंबल में लिपटा और जीआई तार से बंधा शव मिला। कंबल के अंदर भारी पत्थर भरे हुए थे। तार खोलने पर परिजनों ने शव की पहचान कपिल टेमरे के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। बता दें कि एक फरवरी को कपिल की मां गुंदीबाई ने पुलिस को बताया था कि उसका बेटा खेत पर गया था और लौटकर नहीं आया। वहीं देवर महेंद्र ने बताया था कि कपिल ने कहा था कि दो घंटे में आ जाऊंगा। जिसके बाद वह अपने घर चला गया। खेत में तार लगाकर छोड़ा था करंट जांच में सामने आया कि गांव के कुछ लोगों ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेत किनारे जंगल में जीआई बिजली तार बिछा रखा था, जिसमें तेज करंट दौड़ रहा था। इसी करंट की चपेट में आने से कपिल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दीपु कडोपा बेहोश हो गया। पूछताछ में हुआ खुलासा कपिल के गुम होने की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि भाग सिंह, राजू, मुन्ना उर्फ रामकुमार मरावी और गुलजार ने शिकार के लिए खेत किनारे करंट के वॉयर बिछाए हैं। यह जानते हुए भी महेंद्र उर्रेती और लम्मन सिंह कपिल को उसी तरफ ले गए। इसमें कपिल और दीपू कडोपा को करंट लग गया। ये खबर भी पढ़ें… जबलपुर के बदुआ डैम में मिला लापता किसान का शव कुंडम थाना क्षेत्र में 30 जनवरी से लापता किसान का शव बुधवार सुबह बदुआ डैम से बरामद किया गया। शव कंबल में लिपटा और जीआई तार से बंधा हुआ था, जिससे पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *