घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर चोरी:कार मालिक बोला-पिताजी ने रात में सही देखा; सीएम दौरे से पहले हाईवे पर घटना

शहडोल के लालपुर में सीएम के हेलीपैड से मात्र 400 मीटर दूर नेशनल हाईवे पर खड़ी एक कार के चारों टायर चोरी हो गए। यह घटना शुक्रवार रात की है। जिससे पुलिस की गश्त और सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। वारदात शहडोल-बुढार हाईवे पर खंडेलवाल पेट्रोल पंप के पास राम द्विवेदी के घर के सामने हुई। राम द्विवेदी मारुति शोरूम में जनरल मैनेजर (जीएम) हैं। पुलिस का मानना है कि चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोर ने एक-एक करके चारों टायर खोले अज्ञात चोर अपने साथ एक सीढ़ी लेकर आए थे। उन्होंने कार के नीचे सीढ़ी का सपोर्ट लगाया और फिर एक-एक करके चारों टायर खोल लिए। टायर निकालने के बाद चोर कार को जमीन पर टिकाकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान किसी को भी घटना की भनक नहीं लगी। राम द्विवेदी ने बताया कि रात 1:26 बजे तक उनकी कार सुरक्षित खड़ी थी। उनके पिता ने एक विवाह समारोह से लौटते समय दरवाजा खोलते वक्त कार को देखा था। सुबह जब घर का दरवाजा खुला, तो कार के टायर गायब थे और नीचे सीढ़ी लगी हुई मिली। सीएम काफिले से पहले हाईवे पर चोरी महत्वपूर्ण बात यह है कि मुख्यमंत्री का काफिला इसी मार्ग से गुजरने वाला है। हेलीपैड के इतने नजदीक हाईवे पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की आवश्यकता को उजागर करती है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद चिंता का माहौल है और वे पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना, हाईवे पेट्रोलिंग बढ़ाना और नाकाबंदी करना जैसे कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले यह घटना प्रशासन के लिए एक चुनौती बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *