जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। इसमें पीड़ित के पिता ने बताया कि उसकी बेटी मंगलवार शाम को 7 बजे चाय पत्ती और शक्कर लेने के लिए दुकान जा रही थी। तभी रस्ते में काले रंग की बाइक पर गांव के ही साहिल पुत्र इदरिश, आमिन और एक अन्य युवकों ने प्रार्थी की बेटी को रोक दिया। बेटी के साथ अश्लील बाते करने लगे। इसके बाद मौका देखते ही बेटी को जबरन बाइक पर बैठकर आधा किमी दूर ले गए। उन्होंने बाइक एक कुएं के पास सुनसान जगह पर रोक दी। बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए ज्यादती की। इस घटना के बाद प्रार्थी की बड़ी बेटी ढूंढते हुए उधर पहुंची तो उसने पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनी। तभी बड़ी बेटी और अन्य पड़ोसी बचाने के लिए मौके पर गए। लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले। लेकिन एक अन्य आरोपी जो अज्ञात है उसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। साथ ही बाइक भी पुलिस को सौंपी। प्रार्थी ने प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं। इधर पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


