24 घंटे में दो बाइक चोरी:एक बाइक चाय की दुकान से और दूसरी घर के बाहर से गायब, जांच में जुटी पुलिस

हनुमानगढ़ में बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। टाउन और रावतसर थाना क्षेत्र में हुई इन चोरियों में अज्ञात चोरों ने दो बाइकें चुरा लीं। पहली घटना टाउन-जंक्शन रोड की है, जहां चंदन साहू की बाइक (नंबर आरजे 31 एसएस 6965) रिलायंस टावर के पास स्थित उनकी चाय की दुकान से चोरी हो गई। 3 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे चंदन चाय देने गए और जब वापस आए तो बाइक गायब थी। दूसरी घटना रावतसर की है, जहां सुनील कुमार नागपाल की बाइक (नंबर आरजे 49 एसबी 0717) उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। 25 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने बाइक पार्क की थी। पीड़ित ने खुद बाइक की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। टाउन थाने में दर्ज मामले की जांच एएसआई जसवंत सिंह कर रहे हैं, जबकि रावतसर के मामले में हैड कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह जांच कर रहे हैं। पुलिस चोरों की पहचान और बाइक की बरामदगी के लिए जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *