धौलपुर. विकास कार्यो की पुस्तक का विमोचन करते कलेक्टर भास्कर न्यूज। धौलपुर सोमवार को ग्राम पंचायत कैंथरी की विकास कार्यों की पुस्तक का विमोचन कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने किया। सरपंच अजयकांत शर्मा ने बताया कि एक साल में ्ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र बनवाया गया है। पशु चिकित्सा केंद्र क्रमोन्नत हुआ है। गांव डूंगरवाल और गोगली में घर-घर पानी योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। कैंथरी में गऊशाला निर्माण, कृषि विभाग भवन, पंचायत में पुलिस चौकी, पीडब्ल्यूडी की तीन सड़कों की स्वीकृति हुई है। कब्जा हटवाकर श्मशान घाट का निर्माण कराया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद ग्राम पंचायत में कई विकास कार्यों के लिए अनुमति दी गई है। जिससे ग्राम पंचायत के लोगों को विकास कार्यों का पूरा लाभ मिल रहा है।


