वार्षिक खेलकूद में स्टूडेंट्स ने खेल नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर मल्टीपरपज स्कूल के मैदान में 3 फरवरी को माइलस्टोन्स स्कूल का वार्षिक खेलकूद दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंजूषा भगत, विशिष्ट अतिथि हरमिंदर सिंह टिन्नी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा नवमीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही आनंद मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि मंजूषा भगत व विशिष्ट अतिथि हरमिंदर सिंह टिन्नी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय जिस दिशा में कार्य कर रहा है, उससे आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों की संख्या और उपलब्धियां दोनों बढ़ेंगी। उन्होंने बच्चों को खेल और पढ़ाई दोनों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य सूरज अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरा स्टाफ समर्पित भाव से कार्य कर रहा है और अभिभावकों का भी निरंतर सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *