सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने लगाई गुहार:बराबली मोड़ से सिनसिनी तक जर्जर सड़क से बढ़ रहे हादसे

डीग जिले में बराबली मोड़ से नगला बराबली होते हुए सिनसिनी तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधायक डॉ. शैलेश सिंह और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क बेहद जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। इस वजह से वाहन ड्राइवरों और राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना हादसों की आशंका बनी रहती है, जिससे उनकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इस मांग को उठाने वालों में डीग के छात्रनेता अमित फौजदार और नगला बराबली की युवा टीम के सदस्य शामिल थे। टीम में NSUI जिला सचिव डीग अमित फौजदार के साथ आदित्य फौजदार, विशाल जाट, नितिन फौजदार, नैतिक फौजदार, नवीन और अमन जैसे कार्यकर्ता मौजूद रहे। तीनों गांवों के लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *