मानसिक विक्षिप्त बेटे ने कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार:घायल अवस्था में मिले थे मां-बेटे, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हो गई थी मौत

बलरामपुर जिले के डूमरपान में बीती 9 फरवरी की शाम घायल अवस्था में मिले मां, बेटे को हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था। मां को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद बेटे को गिरफ्तार किया है। उसने ही मां को गंभीर रूप से घायल किया था। घटना सनावल थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक डूमरपान निवासी केरतारू विश्वकर्मा (52) की पत्नी सरस्वतिया विश्वकर्मा (50) अपने दो बेटों के साथ घर पर थी। केरतारू विश्वकर्मा अपने छोटे बेटे विजय एवं बेटी को लेकर ससुराल ग्राम सलवाही गया था। रविवार शाम उसे पत्नी एवं बेटे संजय के घर के बाहर घायल अवस्था में मिलने की सूचना मिली। महिला की हुई मौत, पुत्र गिरफ्तार
सूचना पर परिजनों ने दोनों को डिंडो हॉस्पिटल में दाखिल कराया। सरस्वतिया गंभीर रूप से घायल अवस्था में थी। उसे तत्काल वाड्रफनगर हॉस्पिटल भेजा गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सरस्वतिया के सिर एवं अन्य हिस्सों में आई गंभीर चोट के कारण मौत होना बताए जाने पर मामले में सनावल पुलिस ने धारा 103 (3) का अपराध दर्ज किया। पुत्र ने ही की मां की हत्या, गिरफ्तार
सनावल थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया कि पूछताछ में संजय विश्वकर्मा द्वारा अपनी मां सरस्वतिया से मारपीट करने का खुलासा हुआ। संजय विश्वकर्मा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में पता चला कि घटना दिवस रविवार की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद संजय विश्वकर्मा ने अपनी मां पर हमला कर दिया था। आपसी मारपीट में संजय भी घायल हो गया था। अब उसकी स्थिति ठीक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *