चुनाव के 2 महीने बाद बार में नई-कार्यकारिणी की शपथ:मंत्री भूपेंद्र यादव बोले-अच्छा वकील वो जो न्यायाधीश की मानसिकता समझे

अलवर बार एसोसिएशन के चुनाव के करीब दो महीने बाद नई कार्यकारिणी ने शपथ ली। यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। भूपेंद्र यादव ने वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि वकील न्याय व्यवस्था का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वकीलों का काम सिर्फ केस लड़ना नहीं होता, बल्कि न्यायपालिका का सम्मान करना भी उनकी जिम्मेदारी है। साथ ही न्यायपालिका की भी जिम्मेदारी है कि वकीलों को बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष सुनवाई का मौका मिले। भूपेंद्र यादव ने कहा कि एक वकील का ईमानदार और निष्पक्ष होना बहुत जरूरी है। वकील बनना आसान है, लेकिन एक अच्छा वकील बनकर काम करना सबसे कठिन होता है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा वकील वही होता है, जो तर्क अच्छे से रखे, अपनी बात सही तरीके से समझा सके, जिसकी याददाश्त अच्छी हो, समाज और व्यवहार की समझ रखता हो और न्यायाधीश की सोच को भी समझता हो। देश की न्याय व्यवस्था में वकीलों का बड़ा योगदान है। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कोर्ट भवन में वकीलों के लिए अच्छे चेंबर बनाए जाने का भी आश्वासन दिया और कहा कि अगर कोई कमी रह जाए तो उसे बताया जाए। शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह चौहान, महासचिव रामकिशन गुर्जर, उपाध्यक्ष सुधीर यादव, संयुक्त सचिव जयश्री चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, पुस्तकालय सचिव सीमा मुखीजा और कार्यकारिणी सदस्य अजय कौशिक, विशाल ढिल्लो, किरण सैनी, लक्ष्य मीमरोट और पूनम यादव ने शपथ ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *