दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 4 दिन बाद भी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 फरवरी को मोदी की फ्रांस-अमेरिका दौरे से वापसी के बाद रविवार को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी के चलते AAP ने भाजपा में फूट का दावा किया है। आज भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में 40 से ज्यादा विशेष समितियों के सदस्य, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा, दिल्ली के सातों सांसद और अन्य नेता शामिल होंगे। बैठक में चुनाव नतीजे पर चर्चा होगी। चुनाव में 22 सीटों पर हार के कारणों पर भी मंथन हो सकता है। आप बोली- भाजपा में गुटबाजी, इसलिए सीएम तय नहीं कर पा रहे आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने विधायकों की नड्डा से मुलाकात पर कहा भाजपा में गुटबाजी के चल रही है। इनके विधायक 10-10 के गुटों में एक साथ आ रहे हैं। ये आपस में ही लड़ रहे है हैं इसलिए भाजपा सीएम का नाम तय नहीं कर पा रही है। इस लड़ाई में दिल्ली के लोग पीड़ित हो रहे हैं। दिल्ली सीएम बनने को लेकर भाजपा नेताओं के बयान सातों लोकसभा से चुने जा सकते हैं 7 मंत्री मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री समेत सात सदस्यीय मंत्रिमंडल के लिए दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से एक-एक भाजपा विधायक को चुना जा सकता है। इन्हें जातिगत समीकरण के हिसाब से चुना जाएगा। इनका चुनाव RSS और भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे। नए विधायकों ने की जेपी नड्डा से मुलाकात इससे पहले मंगलवार को भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री के नाम तय होने के कयास लगाए जा रहे थे। विधायकों में अनिल शर्मा, शिखा राय, सतीश उपाध्याय, अरविंदर सिंह लवली, विजेंद्र गुप्ता, अजय महावर, रेखा गुप्ता और अनिल गोयल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले। मुलाकात के बाद विधायकों ने कहा कि बैठक में विधायक दल की बैठक और संभावित मुख्यमंत्री के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। पार्टी को बड़ी जीत दिलाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष की जो भूमिका रही, सभी मिलकर उन्हें धन्यवाद देना चाहते थे इसलिए वे उनसे मिलने गए थे। दिल्ली रिजल्ट के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स ——————————————————————-
ये खबरें भी पढ़ें ….
भाजपा+ का वोट शेयर AAP से 3.6% ज्यादा:लेकिन 26 सीटें ज्यादा जीतीं; 48 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, AAP 22 पर सिमटी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी (AAP) को 40 सीटों का नुकसान हुआ और वह 22 सीटों पर सिमट गई। इस बार भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, 48 सीटें जीतीं। पढ़ें पूरी खबर…


