हिन्दी फिल्म कलेजे का टुकड़ा का प्रीमियर 13 को:ट्रिपल रोल में नजर आएंगे गजेन्द्रसिंह मंडली, माता-पिता के प्रति बेटे की जिम्मेदारी पर बनी फिल्म

पाली के श्रीराम वाटिका में 13 फरवरी की शाम को हिन्दी फिल्म कलेजे का टुकड़ा का प्रीमियर आयोजित होगा। जिसमें अतिथि के रूप में मगराज जैन, राकेश भाटी मौजूद रहेंगे। बेटे की अपने माता-पिता के प्रति क्या जिम्मेदारी होती है इस बात का अहसास करवाने के लिए इस फिल्म का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में कैसे हिरो एक लड़की के प्यार में अंधा होकर अपनी ही मां का कत्ल कर देता है। फिर जब लड़की भी उसे ठुकरा देते है तो फिल्म में नया मोड आता है। इस फिल्म में कुल चार गाने है। जो पाली जिले की अच्छी लोकेशन पर फिल्माएं गए है।
फिल्म के निर्माता गजेन्द्रसिंह मंडली ने बताया कि इसकी शुटिंग पाली शहर सहित रानी किला, ढालोप, खुंडावास, मानपुरा, गाजण माता, बारसा गांव में हुई। हिरोनई की भूमिका खुशबू चौहान और मुसरत बानो ने निभाई। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो लोगों को खासा पसंद आ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *