केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने जयपुर FPO ( फॉरेन पोस्ट ऑफिस) में फ्रांस से आए इंटरनेशनल पार्सल में ड्रग (0.480 ग्राम LSD व 4.110 ग्राम मेथोंक्वालोन) पकड़ी है। ये नशे का सामान बांसवाड़ा जिले में डिलीवर होना था। टीम ने LSD के 20 ब्लॉट वाला एक पैकेट व मेथोंक्वालोन का एक पैकेट जब्त किया है। CBN की दो महीने में ये दूसरी कार्रवाई है, जब इंटरनेशनल पार्सल में नशे का सामान जब्त किया है। पार्सल में नशीली दवाइयां मिलीं उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुंदेल ने बताया- टीम को इनपुट मिले थे। फ्रांस से आए एक पार्सल में नशीली दवाइयां हो सकती हैं। इसके बाद कस्टम की टीम ने एफपीओ जयपुर में विदेश से आए पार्सल की तलाशी ली। CBN जयपुर के अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान 0.480 ग्राम प्रतिबंधित LSD के 20 ब्लॉट वाला एक पैकेट और 4.110 ग्राम प्रतिबंधित मेथोंक्वालोन का एक पैकेट बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद प्रतिबंधित नशे के सामान को एनडीपीएस एक्ट तहत जब्त किया गया। विदेश से पार्सल मंगवाया था शुरुआती जांच में सामने आया कि यह पार्सल बांसवाड़ा जिले में किसी व्यक्ति द्वारा मंगवाया गया था। युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कुछ समय पहले भी युवक ने विदेश से पार्सल मंगवाया था। LSD (लाइसर्जिक एसिड डाइएथाइलामाइड) एक साइकेडेलिक ड्रग है। यह सभी इंद्रियों पर असर डाल सकती है। जिससे व्यक्ति की सोच, समय और भावनाओं का एहसास बदल सकता है। ये एक तरह की स्ट्रिप होती है। बैंडेज जैसी। इसको जीभ पर रखते हैं। नशा सीधा ब्लड में चला जाता है। जिससे नशा होता है। यह नशा अक्सर पार्टी में यूज की किया जाता है। ये खबर भी पढ़े-पुष्कर में रेव-पार्टी के लिए एक करोड़ की आई वीड:थाईलैंड से आए इंटरनेशनल पार्सल में चिप्स के पैकेट के नीचे रखा था पैकिट केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम को FPO (फॉरेन पोस्टल ऑफिस) कस्टम्स जयपुर में थाईलैंड से आए इंटरनेशनल पार्सल में 650 ग्राम अवैध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ। हाइड्रोपोनिक वीड पार्सल चिप्स के पैकेट के नीचे छिपा हुआ था। इसकी बाजार कीमत 1 करोड़ रुपए के आसपास बताई गई है।


