किसान ने कुल्हाड़ी से लेपर्ड मार-डाला, गर्दन दबोचने वाला था:पेड़ पर चढ़ रहा था, पीछे से अटैक किया; घसीटकर ले जा रहा था तेंदुआ

अलवर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गांव खरकड़ी कला में किसान और लेपर्ड के बीच संघर्ष हो गया। 10-15 मिनट तक चले संघर्ष में लेपर्ड की मौत हो गई। वहीं किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शनिवार सुबह करीब 7 बजे नारायणपुर थाना क्षेत्र के खरकड़ी गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि 52 साल के श्रवण गुर्जर सुबह खेत में डाली काटने के लिए गया था। खेत में पहुंचकर जब पेड़ पर चढ़ रहा था, तभी झाड़ियों में छिपे लेपर्ड ने अचानक हमला कर दिया। लेपर्ड ने श्रवण को दबोच लिया और काफी दूर तक घसीट ले गया। गर्दन पर हाथ लगाए रखने से बची जान इसके बाद उसने उनके शरीर पर लगातार पंजों और दांतों से अटैक किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इस बीच श्रवण ने अपनी गर्दन को बचाए रखा, वरना बचना मुश्किल था। लेपर्ड ने कई बार गर्दन पर अटैक करने का प्रयास किया। लेकिन किसान ने गर्दन के आगे अपने हाथ रख लिए थे। आखिर में लेपर्ड के सिर पर वार लेपर्ड से संघर्ष के दौरान किसान को मौका मिला और उसने लेपर्ड के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे लेपर्ड वहीं ढेर हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि किसान ने हिम्मत दिखाई और उसने खुद की जान बचा ली। किसान ने खुद की जान बचाने के लिए लेपर्ड पर वार किया था, जिससे उसकी जान चली गई। ग्रामीणों में दहशत ग्रामीणों की मदद से घायल श्रवण को तुरंत नारायणपुर CHC ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *