बैतूल में 2025 में 1084 सड़क हादसे, 425 मौतें दर्ज:ब्लैक स्पॉट और मुलताई-शाहपुर थाना क्षेत्र सबसे खतरनाक साबित

बैतूल जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2025 में बैतूल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 1084 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 425 लोगों की मौत हुई और 1058 लोग घायल हुए। ज़िले के तीन प्रमुख ब्लैक स्पॉट पर अब तक कुल 14 लोगों की मौत और 42 लोग घायल हो चुके हैं। बरेठा घाट ब्लैक स्पॉट पर वर्ष 2023 से 2025 के बीच 4 लोगों की मौत और 29 लोग घायल हुए। रानीपुर थाना क्षेत्र के आम धाना जोड़ पर 4 लोगों की मौत और 13 से अधिक लोग घायल हुए, जबकि चोर पांडरा तिराहे पर अब तक 6 लोगों की मौत दर्ज की गई है। थाना-वार आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2025 में मुलताई थाना क्षेत्र में सबसे ज़्यादा 186 सड़क हादसे हुए, जिनमें 67 लोगों की मौत और 125 घायल हुए। कोतवाली थाना क्षेत्र में 169 हादसे, 47 मौतें और 140 घायल, जबकि चिचोली थाना में 113 हादसे, 79 मौतें और 112 घायल दर्ज किए गए। शाहपुर थाना क्षेत्र में 101 हादसे में 26 मौतें और 165 घायल हुए। बैतूल बाजार में 70 हादसे, 32 मौतें और 41 घायल हुए। भैंसदेही में 52 हादसे, 33 मौतें और 63 घायल दर्ज हुए। अन्य थाना क्षेत्रों में – जिले में सबसे अधिक घायल शाहपुर, मुलताई और कोतवाली थाना क्षेत्रों में पाए गए हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है। ब्लैक स्पॉट वाले क्षेत्रों में सुधार कार्य, संकेतक बोर्ड, और गति नियंत्रण उपायों की तत्काल जरूरत है ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *