पार्षद प्रतिनिधियों ने नगर निगम पर पक्षपात के आरोप लगाए:अनावरण के पहले ही सेन महाराज की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, 10 को होगा कार्यक्रम

देवास में सेन समाज से जुड़े तीन पार्षदों प्रतिनिधियों ने नगर निगम पर पक्षपात का आरोप लगाया है। यह आरोप सिविल लाइन में स्थापित सेन जी महाराज की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित न किए जाने के बाद लगाया गया है। नाराज पार्षदों प्रतिनिधियों ने आज स्वयं मूर्ति पर माल्यार्पण और पूजन किया। नगर निगम ने मूर्ति स्थापित करने के बाद अनावरण कार्यक्रम की घोषणा की थी, जो 10 फरवरी को होना है। हालांकि, सेन समाज के प्रतिनिधियों और संबंधित पार्षदों प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। इसी बात से आक्रोशित होकर प्रतिनिधियों ने यह कदम उठाया। रूपेश वर्मा ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा सेन जी महाराज हमारे आराध्य हैं। उनकी पूजा के लिए हमें नगर निगम या किसी नेता की आवश्यकता नहीं है। यदि 10 फरवरी के कार्यक्रम की सूचना दी जाती है तो हम अवश्य शामिल होंगे। पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा ने आरोप लगाया कि गुजराती सेन समाज के लोगों द्वारा आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों को जानबूझकर दूर रखा गया। उन्होंने इसे राजनीतिक कारणों से किया गया बताया। नाराज पार्षदों ने आज स्वयं मूर्ति का पूजन कर अनावरण भी कर दिया। अन्य पार्षदों द्वारा भी इस मामले पर नाराजगी जताई जा रही है। नगर निगम की ओर से आमंत्रण न मिलने के कारण समाज में इस मुद्दे पर चर्चा का माहौल है और पार्षद प्रतिनिधि अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *