सागर JNPA के दो पुलिसकर्मियों को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक:गृह मंत्रालय ने जारी की सूची; ट्रेनिंग में सुधार के लिए एसआई और हेड कॉन्स्टेबल का चयन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए अति-उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक की घोषणा की है। इसमें सागर स्थित जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (JNPA) में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) प्रणेंद्र तिवारी और हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार कोरी का चयन ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ के लिए किया गया है। यह सम्मान उन्हें अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और पुलिस ट्रेनिंग में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए दिया जा रहा है। इन दोनों पुलिसकर्मियों को यह सम्मान उनके उच्च अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और प्रशिक्षण संबंधी दायित्वों के बेहतरीन निर्वहन के लिए दिया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण शाला में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन और कार्यशैली से नवप्रशिक्षुओं में अनुशासन, पेशेवर दक्षता और सेवा-भावना का विकास हुआ है। एसपी लवली सोनी ने किया स्वागत पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर में रहते हुए एसआई प्रणेंद्र तिवारी और हेड कॉन्स्टेबल ने प्रशिक्षण कार्य, प्रशासनिक दायित्वों और अनुशासनात्मक व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट सेवा पदक मिलना पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित करेगी। पुलिस प्रशिक्षण शाला की पुलिस अधीक्षक लवली सोनी समेत पूरे स्टाफ ने सम्मानित होने वाले दोनों पुलिसकर्मियों का स्वागत किया। विभागीय जांच लंबित होने पर देनी होगी जानकारी पदक की घोषणा होने के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी पदक प्राप्त अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध वर्तमान में कोई जांच, विभागीय या न्यायिक प्रकरण लंबित है, तो संबंधित इकाई को तत्काल इसकी सूचना देनी होगी। जानकारी छिपाने या सूचना नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *