बम्बलू ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी और दौड़ स्पर्धाओं में जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता का आयोजन खेल मंत्रालय द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, वॉलीबॉल, खो-खो और रस्साकशी सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। बम्बलू के खिलाड़ियों ने इन स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दौङ में मघाराम कूकणा प्रथम रहे। कबड्डी टीम में गणेशाराम, सुरेंद्र, मघाराम कूकणा, पवन, द्वारका, कपिल, सोहनलाल और श्रवण जैसे खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजेता बनाया। श्री हरोजी महाराज नेहरू युवा संस्थान, बम्बलू के अध्यक्ष बाबूलाल कूकणा ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने काम के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए।


