ईंट भट्टे पर मजदूर की संदिग्ध मौत:छत्तीसगढ़ के मजदूर ने जहरीला पदार्थ खाया, बेटे ने अस्पताल पहुंचाया

धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र में ईंट भट्टे पर काम कर रहे एक मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद उसके शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। जहां बेटे द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करा दिया है। जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि सुबह ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर चंद्रपाल (42) पुत्र जनकराम यादव निवासी छत्तीसगढ़ की तबीयत खराब हुई। जिसके बाद मजदूर चंद्रपाल का बेटा चिराग़दीप उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां ड्यूटी डॉक्टर द्वारा मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां प्राथमिक जांच में मजदूर द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई जा रही हैं। मृतक के बेटे ने बताया कि उसका पिता ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। मामले को लेकर थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मजदूर की मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *