शाजापुर में होली उत्सव की तैयारियां शुरू:चंद्रशेखर आजाद समिति ने धन संग्रह की शुरुआत की; 7 दिन कार्यक्रम चलेंगे

चंद्रशेखर आजाद होली उत्सव समिति-2025 ने बुधवार को होली उत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। श्री कृष्ण व्यायामशाला ट्रस्ट और सर्व हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस उत्सव के लिए मंगलनाथ मंदिर स्थित श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ धन संग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया। सर्व हिंदू उत्सव समिति के सह मीडिया प्रभारी अजय शर्मा के अनुसार, इस वर्ष होली का उत्सव विशेष होने जा रहा है। 13 मार्च को होलिका दहन से शुरू होने वाला यह उत्सव 7 दिनों तक चलेगा, जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ हास्य प्रस्तुतियां भी होंगी। इस बार कपड़ा फाड़ होली पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही कई नए प्रयोग भी किए जाएंगे। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए 20 फरवरी को शाम 5 बजे श्री कृष्ण व्यायामशाला में एक बैठक की जाएगी। इस बैठक में होली उत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *